रालोद की बैठक सम्पन्न

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल मथुरा की एक बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि विधान सभा निर्वाचन 2017 की छाता, मांट, गोवर्र्धन, मथुरा एवं बलदेव विधान सभा की निर्वाचन क्षेत्र नामावली के विषय पर विचार किया गया तथा सभी राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से 20 दिसम्बर को होने वाले विशेष अभियान दिवस में अपने-अपने गांव के प्रत्येक बूथ पर बैठने वाले बीएलओ से सभी लोग अपने-अपने गांव की नामावली देख, छूटे हुए सभी वोटों को भरवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वह सभी अपने वोट बनवाएं। इस मौके पर डा. यूनिश कुरैशी, अनूप चैधरी, तौफिक आढ़तिया, महावीर सिंह, दीपक चैधरी, बदन सिंह, उदयवीर सिंह, आजाद सिंह, ओमप्रकाश चैटाला, पुष्पेन्द्र मास्टर, प्रकाश बादल, बिजेन्द्र सिंह, कालीचरन, नीरज रावत, नेपाल सिंह, भोला चैधरी, निरंजन सोलंकी एवं उमेश चैधरी आदि शामिल थे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti