रालोद के पूर्व मण्डलीय महासचिव जेपी गर्ग दर्जनों साथियों सहित भाजपा में शामिल

मथुरा। भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्य बनाने का क्रम चालू हो गया। भाजपा के जिला सदस्यता समन्वयक रघुराज सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने रालोद के मंडलीय महा सचिव रहे जय प्रकाश गर्ग को भाजपा की आॅन लाइन सदस्यता दिलाई। उनके साथ लगभग दो दर्जन लोगो ने लोकदल छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की नये सदस्यों को सम्बोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह ने रष्ट्रवादी लोगो का आह्वान किया की भाजपा राष्ट्रवादी विचारो से ओतप्रोत है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से जुड़े भजपा देश को आगे ले जाएगी व् प्रत्येक नागरिक सुखी व् संपन्न होगा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व् जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मोदी नेतृत्व में देश में प्रगति की हवा बह रही है। भारत पुन विश्व गुरु बनेगा ऐसा विश्वास पैदा हो रहा है ऐसे माहौल में भाजपा से जुड़ना देश सेवा होगी भाजपा के दरवाजे प्रत्येक राष्ट्रवादी लोगो के लिए खुले हुए है। भाजपा सवका स्वागत करती है सव भाजपा से जुड़े यह अभियान 21 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक आॅनलाइन चलेगा। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर तौमर, अजय पोइया, संजय लवानिया, मुकुल अग्रवाल, राधे नंारायण भारद्वाज, ठा0 अजित सिंह, प्रदीप सिंह, भवर सिंह आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti