रालोद ने किसानों के मसीहा का मनाया जन्मदिवस

मथुरा। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह का 113वां जन्मदिन आज संपूर्ण जनपद में किसानों की भलाई और उनके हितों के संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल बिना किसी भेदभाव विकास की बात करने वाली पार्टी है, यहीं चैधरी साहब की अवधारण थी। रालोद के साथ-साथ कांग्रेस ने भी स्वर्गीय च चैधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनकी स्मृति में चन्द्रपुरी क्षेत्र में चैधरी चरण सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने किया। 

कलक्टेªट स्थित स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं हवन का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि चैधरी साहब सच्चे किसान नेता थे। योगेश नौहवार ने कहा कि चैधरी साहब के आर्दशों को अपनाने की महती आवश्कता है। दीपक चैधरी ने कहा कि जन-जन में समाज के हर वर्ग में चरण सिंह जी के विचार स्वीकार हैं। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, भगत सिंह जादौन, कुं. नरेन्द्र सिंह, गुरेन्द्र चैधरी, ब्रजेश पौनिया, डा. यूनिश कुरैशी, चैधरी राजवीर सिंह, चै. बदन सिंह, जगवीर नौहवार, तौफिक आड़ती, आजाद गुर्जर, रामहरि गंधधार, सुनीता नौहवार, आदि मौजूद थे। 

वहीं युवा रालोद ने ठाकुर भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कलक्टेªट पहुंचकर चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, शैलेन्द्र सिंह, चतुभुर्ज निषाद, बबलू चैधरी, रजत चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, महावीर सिंह, राजा चतुर्वेदी, प्रमोद यादव, योगेन्द्र चैधरी, सुंदर बघेल, बिट्टू रावत, पंकज चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, आदि मौजूद थे। 

रालोद के शहर अध्यक्ष मुकेश चैधरी के नेतृत्व में अजय सारस्वत, गौरव चैधरी, रवि कुमार, ठा. मनजीत, जीतू चैधरी, दिनेश चैधरी, राहुल चैधरी, दिलीप अग्रवाल, देवेन्द्र चैधरी, ज्ञानेन्द्र आदि ने चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी नीतियों को समाज और देश के लिए आवश्यक बताया। 

समता फाउण्डेशन द्वारा कृष्णा नगर बगीची पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लुकेश कुमार राही ने की। इस मौके पर राजवीर सिंह निमेष, राकेश कुमार ठैनुआ, जितेन्द्र सिंह, एनपी सिंह, हीरा चक्रवर्ती, भूपेन्द्र चैधरी, विनोद नागर, ब्रजलाल पांडे, शिवकुमार पचैरी, महेन्द्र पाल सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद थे। वहीं उप्र काॅग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर चन्द्रपुरी काॅलोनी में विधायक निधि से निर्माण कराये गये चै. चरण सिंह द्वार का लोकार्पण किया गया। इस द्वार का निर्माण 2 लाख 30 हजार रुपये की लागत से किया गया है तथा इसकी ऊॅचाई एवं चैड़ाई 6-6 मी. है। क्षेत्रीय जनता एवं सभासद घनश्याम सिंह ने विधायक प्रदीप माथुर का साफा व पटका पहनाकर जोर-दार स्वागत किया। 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह किसानों तथा गरीबों के मसीहा थे। उनकी सादगी और ईमानदारी को पूरा देश नमन करता है तथा आज भी गरीब और किसानों के दिलों में राज करते है। उनकी जन्मदिवस पर चै. चरण सिंह द्वार का लोकार्पण करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है, उन्हें अपनी भावांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करते है।  

इस अवसर पर जिला काॅग्रेस अध्यक्ष, शहर काॅग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, चैधरी धर्मवीर, राजकुमार मामा, डा. युनूस कुरैशी, महावीर सिंह आर्य, चै. होडल सिंह, श्याम चतुर्वेदी, संजय शर्मा, युवा काॅग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, राहुल अरोड़ा, रामरस पोनिया, देवेन्द्र पहलवान, चै. रामभरोसी सिंह, गुलाब सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह उर्फ बबलू आदि उपस्थित रहें।

छाता। आरपीएल इंटरनेशनल अकेडमी में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरनसिंह का 123 व जन्मदिन रालोद कार्यकर्ता द्वारा व विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। चैधरी चरन सिंह के प्रतिमा पर फूलमाला चढाकर श्रदा सुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि रालोद नेता चैधरी उधम सिंह एड. ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरन सिंह किसान व मजदूरों के मसीहा थे। छाता विधानसभा अध्यक्ष चैधरी पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि चैधरी सहाव ने हमेशा किसान व मजदूरों के हित में कार्य किया। इस मौके पर विक्रम चैधरी, सकिल मलिक, राकेश बर्मन, प्रवीन अग्रवाल, भूरा, कमल किशोर, रेवती रमन शर्मा एड., राहुल, सोनू, सुमन, गौरव दीक्षित, आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti