मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह ने ओलावृष्टि से
पीडि़त किसानों को चैक बांटे। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव
उस्फार में काफी समय से किसानों को ओलावृष्टि के चैक नहीं मिले थे। रालोद
नेता ने सरकार और प्रशासन से प्रयास कर इन चैकों को बनवाया और फिर वितरित
किया। उन्होंने किसानों को बताया कि पास के ही गांव नवीपुर व ऊंचागांव के
पटवारियों से भी बात
कर ली गयी है और अतिशीघ्र उनके क्षेत्र के भी चैक का भुगतान जल्द किया
जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे धैर्य रखें। जिन लोगों को चैक
नहंी मिले हैं उनको दिलाये जायेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने किसान नेता
का स्वागत, सत्कार किया।





