मांगे हुई आखिरकार पूरी, किसानों ने किया हरीश शर्मा का जोरदार स्वागत
मथुरा। छाता विधानसभा क्षेत्र में स्थित कोसी-शेरगढ़ मार्ग की दुर्दशा को दुरुस्त कराने के लिए मार्च माह से धरने पर बैठे किसान और नागरिकों की मांग आखिर पूरी हो गई है। किसानों और क्षेत्रीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने मंगलवार को धरनास्थल पहुंचकर उनका स्वागत कर धन्यवाद दिया। रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा मंगलवार को कोसी स्थित शेरगढ़ तिराहा पहुंचे। यहां उन्होंने कोसी-शेरगढ़ मार्ग को बनवाए जाने की मांग को लेकर मार्च माह से भारतीय किसान संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री शर्मा ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर संपर्क मार्गो की हालत जर्जर है, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधि कोई भी इनके सुधारीकरण के लिए आगे नहीं आया। मार्गो की दशा सुधारने के लिए रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने पदयात्रा की जिसके बाद सरकार चेती है। उन्होेने कहा कि अभी केवल टेंडर निकला है, मार्ग बनना शेष है। उन्होंने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ हो। श्री शर्मा ने कहा कि रालोद जल्द ही अन्य संपर्क मार्गो को बनवाने के लिए आंदोलन छेड़ेगी। धरना स्थल पर श्रीशर्मा ने अनिश्चित कालीन धरना के संचालक सन्नी कौशिक, शोभाराम प्रधान, मूलचंद तोमर, घनश्याम शास्त्री, लोकेश पंडित, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, तरुण पंडित, जय सिंह, श्यौदान सिंह, गोला पत्रकार, रमेश फौजी आदि कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके प्रयास आज रंग ले आए है जिसके लिए ये धन्यवाद के पात्र है।
स्वागत करने वालों में कौशल पंडित, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मुरारी शर्मा, रामभरोसे शर्मा, जगदीश शर्मा, जयजय शर्मा, देवेंद्र खरोट, लेखराज सुपानियां, भीम दादा, जयवीर सिंह एडवोकेट, रत्ना, नवल किशोर पटवारी, पप्पन शर्मा, बलदेव पांडे आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।





