नौहझील में जनसभा को संबोधित करते रालोद महासचिव जयंत चैधरी।
मथुरा। जिला पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने रालोद समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में नौहझील क्षेत्र में जनसभाऐं की। वार्ड सात की प्रत्याशी चै. अर्चना सिंह के समर्थन में कस्बा सुरीर के पैंठ बाजार में आयोजित जनसभा में रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने रालोद को किसानों का सच्चा हितैसी बताया। वहीं वार्ड 5 चै. देवराज सिंह व वार्ड 6 के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह के समर्थन में बाजना रोड स्थित मोरकी के मैदान में जनसभा की। इस मौके पर रालोद नेता योगेश नौहवार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित चैधरी, सुधीर प्रधान, जसमत प्रधान, ओमबता चैधरी, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।





