राशन कार्ड की समस्याओं को लेकर सौंपा जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन

समस्याओं को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में व्याप्त राशन कार्ड डीलरों के भ्रष्टाचार को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कहा कि राशन कार्ड पर मोहर लगाने के नाम पर पैसे मांगने और जो राशन कार्ड वितरित किये जा रहे हैं उनमें बहुत अधिक संख्या में राशन पर लिखे हुए और किसी और व्यक्ति के नाम को काटकर हाथ से दूसरे व्यक्ति का नाम लिखकर राशन कार्ड दिये जा रहे हैं। निर्धारित समय पर राशन कार्डो की दुकाने नहीं खुल रही हैं व समान के खत्म हो जाने के नाम पर उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापिस भेज दिया जाता है। नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि लगभग पिछले 1 वर्ष से राशन काडों को लेकर समाज में बहुत असंतुष्टता का माहौल व्याप्त है।अगर इन सब समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भाजयुमो पीडि़त जनता के साथ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष रामू गूर्जर, श्रीकान्त भण्डारी, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय, रवि सैनी, धर्मेश नौहवार, भरत सिंह, अशरफ कुरैशी, भूपेन्द्र, जीतू, विक्रम सिंह, मन्नू, राहुल, अनिल शर्मा, पप्पू भोला, दुर्गा प्रसाद, शिवशंकर सिंह, मनीष कुमार, लक्ष्मीनारायण, धन्नू चैधरी, सुनिल सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti