राशन डीलर के चुनाव में हुई मारपीट

राया। राया क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम सरदारगढ़ में राशन डीलर के चुनाव को लेकर मारपीट हो गयी। मारपीट के बाद पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया है। घटना के संबंध् में देर सांय तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम सरदारगढ़ में गैयरा के राशन डीलर को लेकर सोमवार को चुनाव होना था। वहां सुबह विकास खंड राया के एडीओ पंचायत जेपी शर्मा और ग्राम पंचायत सचिव सहित ग्राम के लोग पहुंच गए। राशन डीलर के लिए शिवदेवी और गुड्डी देवी ने नामाकंन किया। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते जमकर लाठी डंडा चले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध् में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti