मथुरा। नौहझील कस्बा के टोली मोहल्ला के निवासियों ने शनिवार को राशन की सामग्री न मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस टोली मोहल्ला से शुरू होकर चामड़ चैराहे होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंचा। राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। जुलूस में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों का आरोप है कि डीलर ने इस महीने बटने वाला कैरोसिन का पूरा तेल ब्लैक में बेच दिया है। अली जाफर, हारूल, कंचन बघेल, अमर सिंह जाटव, चन्द्रपाल शर्मा, पदम सिंह जाटव, बबलू, कन्हैंया, दुलीचंद प्रजापति आदि लोग जुलूस में षामिल रहे।





