राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ली बैठक

मथुरा। महामहिम एंव मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रट सभागार में 17, 18 नवम्बर के कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, सुरक्षा सम्बन्धी सर्टीफिकेट तथा हैलीपेड की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय से एवं गुणवत्ता सहित करालें।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मार्ग पर लगे विद्युत खम्भों की प्लाटिक टेपरिंग, लटके विद्युत तारों को ठीक तथा विद्युत आपूर्ति निरंतर सुचारू रखें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये है कि मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों में रूका पानी निकलवाने तथा सड़क के किनारे झाडिया आदि कटवाने को भी कहा है। उन्होंने ईओ नगर पालिका वृन्दावन को निर्देशित किया है कि परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण हटवाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने ईओ नगर पालिका परिषद मथुरा को निर्देश दिये है दीपावली,गोवर्धन पूजा, यमद्वितीय जैसे पर्व पर घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नाब, गोताखोर, खोयापाया केन्द्र तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो एम्बूलेन्स की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti