राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर किया निरीक्षण

 राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वृंदावन पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम सड़कों का निरीक्षण करते हुए 

मथुरा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 18 नवंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम पूरी तरह गंभीर है, जहां-जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला होकर गुजरेगा, उन स्थानों पर पालिका ने विशेष इंतजाम किए हैं। पालिकाध्यक्ष ने सभी विभागों को चेतावनी देते हुए अपने कार्य में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 18 नवंबर को वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर, श्रीमहाप्रभु मंदिर व गौशाला नगर स्थित धानुका विद्यालय में पहुंचेगे। पालिकाध्यक्ष ने रंगजी मंदिर मुख्य मार्ग निर्माण कार्य एवं गोपीनाथ बाजार रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक एवं सफाई नायकों की बैठक लेकर सौ शैया अस्पताल से लेकर चुंगी चैराहा एवं चुंगी चैराहे से गोपीनाथ बाजार होते हुए श्रीराधारमण मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाले की तलीझाड़ सफाई कराकर पानी का छिड़काव करने को कहा। निर्माण विभाग को टूटे पड़े खरंजों और रोड को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं जलकल विभाग को मार्गों में लीकेज ठीक करने एवं मार्ग पर छिडकाव करने को कहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti