राष्ट्रपति ने दीप प्रज्जवलित कर पंचशती महोत्सव का किया उदघाटन

परमेश्वरी देवी धानुका स्कूल में

मथुरा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज 11.15 मिनट पर वृन्दावन हैलीपेड पर पंहुचे जहां यूपी के राज्यपाल राम नाईक, सीएम अखिलेश यादव और सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 11.25 मिनट पर वे परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर पंहुचे, जहां अमिय निमाई महाप्रभु द्वारा आयोजित पंचशती महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उदघाटन किया।  कार्यक्रम के संयोजक और परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक पदमनाभ गोस्वामी और पदमलोचन गोस्वामी ने उनका स्वागत किया। उन्हें शाॅल, स्मारिका और अमिय निमाई गौरांग महाप्रभु का चित्र भेंट किया। राज्यपाल का स्वागत शिशुपाल सिंह द्वारा किया गया। मंत्री उप्र सरकार दुर्गाप्रसाद का स्वागत पदमलोचन गोस्वामी ने किया और सांसद हेमा मालिनी का पूजा सेठ ने स्वागत किया। विधायक प्रदीप माथुर का स्वागत इन्द्रेश उपाध्याय ने और नारायणदास का ब्रजगोपाल राय और मुकेश गौतम का मोहित अग्रवाल ने स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते पदमनाथ गोस्वामी ने कहा कि चेतन्य महाप्रभु द्वारा आज से पांच सौ वर्ष पूर्व सदभाव, भाईचारा, अहिंसा, भक्ति आंदोलन, प्रेम, हरिनाम संकीर्तन, प्राणी मात्र के प्रति दया का भाव, जाति-पात के भेद के बिना भक्ति आंदोलन का संदेश समस्त विश्व को दिया। महाप्रभु ने धर्म को मानवीय प्रेम से संबद्ध कर जनमानस में मूल्यों की प्रतिष्ठा कराने का वीणा उठाया। उनकी प्रेमाभक्ति के प्रबल प्रवाह में मनुष्य की दुष्प्रवृत्तियां अपने आप विलुप्त हो जाती थीं। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि चेतन्यदेव ने वैष्णव धर्म को एक नवीन स्वरूप प्रदान किया। इसमें निहित नवदर्शन का ज्ञान हमें होता है। श्रीकृष्ण ही एकमात्र ईश्वर और अराध्य हैं। वे प्रेममय हैं। उनको प्राप्त करने के लिये उनके ईश्वरत्व की बात भूलकर उनको पूर्णतः अपना समझकर प्रेम करना होगा। तत्व की दृष्टि से श्री राधा सर्व शक्तिमान श्रीकृष्ण की आनंददायिनी शक्ति हैं। सांसद ने कहा कि मेरी ब्रज केे विकास कराने की पूरी इच्छा है। यही सोचकर मैं यहां आयी हूं। मेरा इस कार्य में केन्द्र व प्रदेश सहयोग कर रहे हैं। इससे पूर्व धानुका विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संत, महात्मा और विद्वतजन उपस्थित थे। संचालन डा. उमेशचन्द्र शर्मा व अंजू सूद ने किया।  कार्यक्रम में विशेष रूप से केपी सिंह देव पूर्व मंत्री भारत सरकार, लेखा बोस, तमाल कान्ति घोषण, वीपी राॅय, बांकेलाल शर्मा, शाह केएस गुप्ता, अनुराग गोस्वामी, डा. सरोज गोस्वामी, मीनाक्षी गोस्वामी, एका गोस्वामी, मृत्युंजय पाठक, सुरेशचन्द्र शर्मा, धनंजय गोस्वामी, डा. रंगीली शरण, यतीन्द्र जी, विभू शर्मा, हरप्रसाद पौडेल, डा. खेमराज बराल, ललित गर्ग आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti