
राष्ट्रपति के हैलीपैड का निरीक्षण करते अधिकारीगण
अक्षय पात्र में तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने ली जिला प्रशासन की बैठक
अक्षय पात्र स्थित सभागार में महामहित राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीमए राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी एवं अन्य अधिकारीगण
मथुरा। आगरा मण्डलायुक्त प्रदीप कुमार भटनागर तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एक आवश्यक बैठक वृन्दावन स्थित अक्षय पात्र सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया। आयुक्त महोदय ने सभागार में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महामहिम के आगमन के अवसर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिये। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हैलीपैड बहुत अच्छी किस्म के होने चाहिये, कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड से लेकर सेफ हाऊस तथा मदिर के गर्भ गृह तक पहुॅचने के लिये अच्छी प्रकार की सड़क एवं हैलीपैड निर्माण तथा कार्यक्रम पर धूल न उड़े इसके लिये लगातार पानी का छिड़का किया जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि कार्यक्रम स्थल से बाॅके बिहारी मंदिर तक महामहिम को जाने आने के लिये वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य ठीक प्रकार से दुरस्त रखा जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसेे उपयोग में लाया जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि कार्यक्रम के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखी जायें तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में जनरेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी सभी उपायों पर निंरतर निगरानी बनाये रखी जायें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम के काफिले हेतु एम्बूलेन्स पर्याप्त दवाओं, ब्लड ग्रूप मय चिकित्सकों की टीम तथा स्वास्थ्य कर्मियों सहित तैनात की जायें। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर भी सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होंने मंदिर निर्माण स्थल, हैलीपैड, सम्पर्क मार्गों, वैकल्पिक मार्गाें का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अपने विभागों से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें 14 नवम्बर तक पूर्ण करके अवगत करायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के श्री बाॅके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय चार बैटरी चालित रिक्शों की भी व्यवस्था रखी जायें ताकि वे आसानी से वृन्दावन की गलियों में जा सके। बैठक में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन सुनील कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को निर्देश दिये है कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय तथा मंदिरों (श्री बाॅके बिहारी) के भ्रमण के दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था की जायें, प्रत्येक सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से कड़ी नजर रखी जायें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूर्ण की जा रही है, कार्यक्रम स्थल पर भी सभी प्रकार के निर्माण कार्य तेजी से पूणर््ा किये जा रहे है। पर्याप्त मात्रा में मजिस्टेªटों की पोइन्ट-टू-पोइन्ट ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि की जा रही सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कड़ी चैकसी भी रखी जायेगी। बैठक में उपस्थित संस्था के वाईस चेयरमैन युधिष्ठिर कृष्णदास ने मंदिर निर्माण के लिये तैयार की गयी डिजाइन तथा कार्यक्रम की तैयारियों के बारे मे विस्तारपूर्वक सभी अधिकारियों को बताया। कार्यक्रम के कार्डिनेटर ज्ञान प्रकाश ने भी तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत करायां। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।





