राष्ट्रीय अध्यक्ष से की गई क्षत्रिय नेताओं की शिकायत

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुं0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सभा का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद कुं0 हरवंश सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि स्थानीय स्तर पर कुछ तथाकथित क्षत्रिय संगठनों और स्वयंभू क्षत्रिय नेताओं द्वारा अपनी नेतागिरी चमकाने और समाज को कमजोर करने के लिए समाचार पत्रों में ब्यान देकर भाम्रक प्रचार किया जा रहा हैं। प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष से उक्त नेताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया।ं उक्त वातों पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अघ्यक्ष कुं0 हरवंश सिंह राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू को 7 जनवरी को मथुरा पहुंच कर प्रान्तीय अध्यक्ष उदय शंकर सिंह के साथ प्रेंसवार्ता के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया हैं। प्रतिनिधि मंडल में ठा. भजन सिंह सिसोदिया, ठा0 नवल सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, महावीर सिंह रजावत, ठा. राधरमन सिंह आदि थे। कुं0 नरेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे हीराकुन्ज वाटिका अवागढ़ हाउस पहुंचनें का अनुरोध किया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti