राष्ट्रीय एकता अखण्डता पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर कौमी एकता सप्ताह पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2014 तक मनाये जा रहे कोैमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल के मार्ग निर्देशन में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर किया गया। शासन से उपलब्ध निर्देशों के क्रम में मनाये जा रहे इस कौमी एकता सप्ताह में जिला सूचना विभाग की प्रदर्शनी यूनिट व्दारा लगायी गयी इस  चित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखण्डता तथा भाईचारे पर आधारित चित्रों का सजीव चित्रण किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से हिन्दु, मुस्लिम,सिंख, ईसाई सहित सभी कौम के लागो से अपील की गयी है कि देश में शांति एवं सौहार्द का वातावरण सृजन करने में सभी समुदाय के लोग सहयोग करें ताकि देश विकास के रास्ते पर हमेशा अग्रसर होता रहे। देश खुशहाल होगा तो आमजन भी खुशहाल होगे। पोधा एक फूल अनेक, हम एक है और एक रहेगे, मेला मेल कराये हम को एक बनाये, मजहब नही सिखाता आपस में बैर रखना, अपृश्यता निवारण हिन्दु मुस्लिम एकता, हमारी पहचान हिमालय, गंगा और तिरंगा, जैसे चित्रों को इस चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया जिसको अधिक से अधिक संख्या में लोगो ने निहारा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti