राष्ट्रीय किशोरी दिवस एवं बेटी जन्मोत्सव दिवस सम्पन्न

मथुरा। महिला सशक्तीकरण मिशन के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत गत 24 व 25 जनवरी को जिला अस्पताल मथुरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव में राष्ट्रीय किशोरी दिवस व बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बेटी के जन्म पर 10 प्रसूता व 10 कन्या शिशु को गिफ्ट हैम्पर, जान्सनकिट, कम्बल, च्यवनप्राश, खिलौने, नैम्पी व पौधें देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटे व बेटी में फर्क न करने वाले अभिभावकों को शाल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वयं के जीवन तथा सामाजिक बदलाव में योगदान किया उन्हें डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। बेटियों के महत्व व ताकत के सन्देश को जन-जन तक पहुॅचाने के लिये स्लोगन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर एसीएमओ डा. राजेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला समाख्या सुश्री सुनीता, जिला व बल्देव चिकि त्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी, डा. सिसौदिया, आदित्य लक्ष्मी, रूपवती, हेमलता, पे्रमलता सहित लगभग 300 प्रतिभागी उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti