राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज

सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी अल्वेंडाजोल टेबलेट

मथुरा। आज मंगलवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नेशनल डिवार्मिग डे पर एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने की। एनएचएम के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिलीप कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं 10 फरवरी को आयोजित होने वाले नेशनल डिवार्मिग डे की तैयारियों के बारे मेें अवगत कराया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पेट के कीडे़ होना विश्व व्यापी एवं बहुत बड़ी जन स्वास्थ्य समस्या है। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों में क्रमि संक्रमण से जहां एक ओर बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है, वही दूसरी ओर उनके पोषण एवं हीमोग्लोविन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पडता है, इसी से बचाव हेतु 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल सभी सरकारी स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रो पर अल्वेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ आसीडीएस, एवं शिक्षा विभाग सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह, डा. पीके गुप्ता, डा. बृजेश खन्ना जितेन्द्र सिंह, डीएचईआईओ मथुरा आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti