राष्ट्रीय पहचान बनी ब्रज की पहलवान डौली का सम्मान

बेटी की प्रतिभा और सफलता पर नाज- लक्ष्मी

मथुरा। राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज का नाम रोशन करने वाली डौली पहलवान पर हमें नाज है। मथुरा की बेटी ने नेशनल कुश्ती में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसकी खबर सुनकर खुशी मिली। दूसरी खुशी यह कि प्रतिभाशाली बालिका को सम्मानित करने का मौका मिला है। जनपद के लिए यह गौरव की बात है। यह कहना है पूर्वमंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण जी का। 

मांट तहसील के विकास खंड अंतर्गत नगला अलिया के पुरुषोत्तम शर्मा की बेटी डौली द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रतिभा का गुरुवार को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संग नाड़ी वैद्य हरिओम चतुर्वेदी ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मी नारायण, वैद्य चतुर्वेदी, बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी के भाई पंकज मोदी के वृंदावन में मेजवान बने आचार्य राम निवास शुक्ल, सूवेदार मेजर विनोद चतुर्वेदी ने डौली पहलवान को पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वैद्य चतुर्वेदी ने कहा कि डौली मेहनत करती रहे एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को मौका दिलवाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में उम्मेद खलीफा, धीरज चतुर्वेदी, चै0 राजवीर सिंह, इंद्रेश्वर उपमन्यु .कृष्णा नन्द आचार्य, पंकज पाठक आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti