मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अरूण सिंह को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पुनीत चतुर्वेदी, संजय शर्मा, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक, जिला सह मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, विपुल पारिख, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, रामू गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर मंत्री श्रीकान्त भण्डारी, सुरेश अग्रवाल, अशरफ कुरैशी, नगर संयोजक पीयूष शर्मा आदि मौजूद थे।





