मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की बैठक आहिल्यवाई होल्कर पार्क में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव डा0 मोहनदास धनगर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर थे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पर भारी रकम खर्च कर लोक सभा चुनाव में अपने पक्ष में हवा बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विभिन्न नेताओं ने देश की जनता को तमाम लुभावने वायदें किये लेकिन चार माह बीत जाने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी का सच सामने आ गया हैं। अब प्रधानमंत्री झाडू लगाकर सफाई करने का ड्रामा कर रहें है। जबकि देश में 65 प्रतिशत शोषित उपेक्षा, साफ सफाई, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं आदि की सेवाओं से विंचित हैं। बैठक में सत्येन्द्र पाल को मथुरा का जिलाध्यक्ष, जगदीश धनगर को महासचिव तथा राजपाल धनगर को संगठन सचिव, कुमारी शिखा गोस्वामी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।





