राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रदेश में लड़ेगी पंचायत चुनाव- साहब सिंह

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह धनगर के ग्राम ईशापुर पानी की टंकी स्थित निवास पर आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मण्डल महामंत्री राकेश सिंह धनगर ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर भैया जी ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव लडेगी। उन्होने बसपा पर हमला बोलते हुये कहा कि बहुजन समाज पार्टी शोषित व दलितों को गुमराह कर रही है। बसपा, सपा, भाजपा, राष्ट्रीय लोकदल की पोल खोलने के लिए पार्टी 18 जनवरी को डेम्पीयर नगर देवी अहिल्याबाई पार्क में बैठक करने जा रही है। पार्टी प्रधान महा सचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि पार्टी का 1 जनवरी से चल रहा सदस्यता अभियान 25 जनवरी तक चलेगा। पार्टी ने अभी तक जनपद में दस हजार सदस्य बना लिये है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 सी0एस0 धनगर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश धनगर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय बाल्मीकि, राष्ट्रीय संगठन सचिव हरीश कुमार धनगर, महिला युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिक्षा गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti