
गोवर्धन के आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज की छात्राएं जागरूकता अभियान चलाती हुई
गोवर्धन। सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं ने परिक्रमा मार्ग में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज के निर्देशन में सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर छात्राओं ने उत्प्रेरक नारे लगाकर स्थानीय लोगों के साथ साथ दूरदराज से आने वाले परिक्रमार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज, योगेश शुक्ला, गौरव, मधुसूदन कौशिक आदि थे।





