रासलीला एवं भक्ति चरित्र लीलाओं का प्रदर्शन

मथुरा। विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी श्री कृष्ण महोत्सव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव का कार्यक्रम अति भव्यता एवं धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान के रंगमंच पर शुरूहो गया। समिति के महामंत्री गिरीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम 03 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 7 बजे चोर उद्धार, बाल माधुरी एवं रात्रि 7 बजे से भक्त मीरा भाई चरित्र लीला का आयोजन किया जायेगा। तृतीय दिवस 4 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः 7 बजे नगर भ्रमण एवं रात्रि 7 बजे महाभारत प्रसंग, वी अभिमन्यु चरित्र लीला का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। चतुर्थ दिवस 05 सितम्बर शनिवार को प्रातः 9 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम भक्ति संगीत व भावमई रासलीला के साथ पुष्पांजलि 

अर्पित की जायेगी एवं शाम 5 बजे से भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा संर्कीतन के साथ भरतपुरगेट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक जायेगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti