राहुल संदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

राहुल संदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानामथुरा । कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आहवान पर जनपद में आज संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को आज विधान मंडल दल के नेता और मथुरा वृन्दावन के लोकप्रिय विधायक प्रदीप माथुर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया भी उनके साथ थे। यह संदेश यात्रा छाता, कोसी, कामर, छटीकरा, वृन्दावन, राया, मांट, नौहझील, बाजना, बल्देव, महावन, फरह, मगोर्रा, गोवर्धन, जतीपुरा, राधाकुण्ड, नंदगांव, बरसाना में कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहंुचायेगी। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। संदेश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। यह यात्रा आज से 27 अक्टूबर तक जनपद में भ्रमण करेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti