रिफाइनरी के डिप्टी मैनजर के घर से लाखों की चोरी

एक अन्य घटना में नवादा में विद्युतकर्मी के घर चोरों का धावा

मथुरा। हाईवे क्षेत्र की लाजपत नगर कालोनी में रिफाइनरी के डिप्टी मैनेजर के घर लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। 

सुबह घर के लोगों के जागने पर घटना का पता चल सका। बीती रात दो अलग अलग स्थानों पर बदमाशांे ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। थाना हाईवे की काॅलोनी लाजपत नगर में रिफाइनरी के डिप्टी मैनेजर प्रोडेक्शन सुरेश चन्द्र अग्रवाल की कोठी में कमरे का जंगला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुयी जब कमरे में अलमारी टूटी पड़ी थी। वहीं सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। गृह मालिक ने बताया कि रात्रि में चोर न जाने कब घर में घुस आये। उन्हें पता नहीं चल सकां अलमारी में रखी ज्वैलरी व नगदी भी गायब मिली। इस घटना में सोने के तीन हार, दस चूड़ियां, सोने की दो चैन, सोने की पांच अंगूठी, एक हाथ का कढ़ा, मंगलसूत्र आदि करीब पांच सौ ग्राम सोने के आभूषणों के साथ ढाई-तीन लाख रूपये की नगदी चुराकर ले गये। इसी तरह की दूसरी घटना हाईवे क्षेत्र की सिटी कालोनी नवादा में हुयी। यहां विद्युत कर्मचारी हेमंत के घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 28 हजार की नगदी पार कर दी गयी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti