रिफाइनरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना 68वाॅ स्वातंत्रता दिवस

मथुरा। रिफाइनरी द्वारा देश का 68वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एस गांगुली ने सहस्त्राब्दि स्टेडियम रिफाइनरी नगर में ध्वजारोहण किया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल के बैण्ड ने राष्ट्रीय धून बजाकर देश की आजादी के प्रतीक तिरगें झडें को नमन किया। वहीं केन्द्रीय विद्यालय ने मार्च के हुए मुख्य अतिथि सलामी दी। इस अवसर पर श्री गागुली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए असाधारण उपलब्धि का दिन हैं। हमें आज आजादी की शान तिरंगें झंडें को नमन करने और देश की आजादी में सहभागिता करने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए उनकी देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने असम संस्कृति, बिहू नृत्य, पंजावी भांगड़ा सहित अनेकों रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। मुख्य अतिथ श्री गागंुली ने साहसी व कर्तव्य पूर्ण कार्य के लिए सीआईएसएफ के हैड कांस्टेबिल ब्रहमपाल को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रिफाइनरी के निकट विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं वृन्दा क्लब श्रीमती सुजाता सिन्हा ने रिफाइनरी अस्पताल के रोगियों को फल वितरण किय। वहीं आयोजित फुटवाल मैत्री मैच एम्पलाइज क्लब व सीआईएसएफ के मध्य खेला गया जिसमें सीआईएसएफ की टीम विजयी रहीं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti