रियो डी जनेरियो । भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत की पहली जीत है। ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था।
भारत के खाते में अब छह अंक...
भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अंतरिक्ष में उज्ज्वल है नए भारत का भविष्य
सौर ऊर्जा विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है भारत
आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार