नई दिल्ली । रियो ओलिंपिक अंतिम दौर में है और भारत की नजर देश के सबसे बेहतरीन पहलवान योगेश्वर दत्त पर टिकी है। रविवार को रियो ओलिंपिक के अंतिम दिन योगेश्वर ओलिंपिक में अपने मेडल का रंग बदलने उतरेंगे। साल 2012 के लंदन ओलिंपिक में योगेश्वर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब उनकी चाहत गोल्ड जीतने की है। योगेश्वर की फिटनेस भी पहले से बेहतर लग रही है। योगेश्वर ने 2012 ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने के बाद 2014 कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। अब गोल्ड के लिए 65 किलो वर्ग में रविवार देर रात योगेश्वर का मुकाबला है। बता दें, भारत के खाते में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल तो आ चुका है,अब उम्मीद यही है कि योगेश्वर दत्त इंडिया के लिए गोल्ड लेकर लौटेंगे।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
भारत कर रहा है सेमीकंडक्टर के भविष्य का निर्माण…
‘पांच मिनट!’ ने फ्रांस को दिया झकझोर और भारत हुआ सोचने पर मजबूर
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक…