नौहझील स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रालोद नेता योगेश नौहवार, बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार व अन्य।
मथुरा। नौहझील कस्बा के मांट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में रालोद पदाधिकारियों ने पार्टी से रूठे पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए विचार-विमर्श किए। रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार ने बैठक को संबोधित हुए कहा कि आज किसान की हालत के लिए केन्द्र सराकर और राज्य सरकार दोंनो ही दोषी हैं। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी तो रालोद को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रालोद मुखिया चै. अजीत सिंह के हाथ मजबूत करने और रालोद का साथ देने की अपील करते हुए 14 सितबंर को मथुरा के सेठ बीएन पोददार इण्टर काॅलेज के मैदान में होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने की बात कही। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि पिछले चुनाव में जो कार्यकर्ता पार्टी से रूठ गये थे, उनको पुनः पार्टी से जोडने का काम भी कार्यकर्ताओं को ही करना होगा। उन्होंने कहा कि रालोद का परिवार तेजी से बढ रहा है क्योंकि किसानों का रूझान एक बार फिर रालोद की ओर मुड गया है। बैठक में 14 सिंतबंर को रालोद के किसान सम्मेलन को सफल बनाने का आहृान किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी, भूरी सिंह, रविन्द्र नरवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र चैधरी, एलडीबी बैंक चैयरमेन चै. भगवती प्रसाद, जसमत प्रधान, ओमबता चैधरी, मंगी मास्टर, बिजेन्द्र प्रधान आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।





