दुल्हे व दुल्हन के रूप में हरेन्द्र सिंह उर्फ हैरी एवं अनातस्या बबरोवा
मथुरा। मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाला हरेन्द्र सिंह उर्फ हैरी रसिया के बेलारूस की रहने वाली अनातस्या बबरोवा के साथ शादी के बंधन में रविवार देररात बंध गए।
आज रविवार सुबह से ही औरंगाबाद स्थित कृष्णा गार्डन में दोनों की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी, विवाह में शामिल होने के लिये दुल्हन की ओर से रूस से अठारह रूसी लोग मथुरा आ गए, जिनमें दुल्हन की मां, पिता, नानी, नाना और अन्य रिश्तेदारों सहित उसकी महिला मित्रें भी शामिल हैं। औरंगाबाद क्षेत्र में होने जा रही इस अनूठी शादी को देखने के लिये दूर-दूर से लोग विवाहस्थल पर पहुंुच गए।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अलीगढ के गांव टप्पल निवासी खड़क सिंह जो यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। वह औरंगाबाद क्षेत्र स्थित पंचवटी कालोनी में इस समय निवासरत हैं। उनका पुत्र हरेन्द्र रसिया उर्फ हैरी रुस में एक रेस्टोरेंट में वेटर के पद पर कार्य करता था।
वहां रेस्टोरेंट के मालिक वलेरा बबरोवा की बेटी अनातस्या बबरोवा से उसके प्रेम संबंध हो गये। बात इतनी आगे बढ गयी कि मामला शादी तक जा पंहुचा। लड़की और लड़के के परिवारीजन भी इस शादी के लिये राजी हो गये। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पहले दुल्हन अनातस्या व उसके परिजन मथुरा आकर हैरी के परिजनों से मिली और शादी की बातें पक्की हो गयी थीं। आज इसी क्रम में देरशाम तक मथुरा का हरेन्द्र और रूस की अनातस्या विवाह बंधन में बंध गया। युवक हरेन्द्र के परिजनों ने अपनी होने वाली बहू रूस की अनातस्या को भारतीय नाम भी दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहू को अब अनामिका के नाम से पुकारेंगे। जबकि दुल्हन के परिजनांे ने हरेन्द्र को हैरी नाम दिया है।





