रेलवे ट्रेक से मिला महिला का सिर

मथुरा। मथुरा जंक्शन के निकट आज सुबह एक महिला का धड़विहीन सिर मिला है। जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। महिला ने कानों में सोने के कुण्डल पहन रखें है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

राजकीय रेलवे पुलिस मथुरा जंक्शन के प्रभारी पंकज लवानियां ने यह जानकारी देते हुए बताया मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म सं. एक से आगरा की ओर रेलवे टेªक के किनारे आज सुबह 40-45 वर्षीय महिला का सिर मिला है। जिसके कानों में सोने के कुण्डल हैं। पुलिस द्वारा मृत महिला का सिर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा। श्री लवानियां ने आशंका व्यक्त की है कि या तो महिला की कहीं अनियंत्र हत्या कर सिर यहां डाला गया है। अथवा आत्महत्या की स्थिति में महिला का धड़ इंजन में उलझा कहीं दूर चला गया है। इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी रेल बोगी से महिला का सिर यहां फेंका गया है और धड़ कहीं और फेंका जा सकता है। जिससे महिला की हत्या की गुत्थी उलझी रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti