रेलवें की लापरवाही से स्टेशन पर दो माल गाड़ी भिड़ी

मथुरा। जनपद के मथुरा जक्शन पर उस समय बड़ा हादसें होने से बच गया जब स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में दिल्ली की ओर से आ रही खड़ी माल गाड़ी में पीछें से टक्कर मार दी। जिससें दोनो टेªनों की गई बोगी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से रेलवें प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलतें ही रेलवें प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और तुरन्त दोनो क्षतिग्रस्त वोगियों की ठीक कराकर रेलवें टेªक को सुचारू कराया तब जाकर राहत की सांस ली। 

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा रेलवें जक्शन पर दोपहर 12.30 बजें करीब एक माल गाड़ी प्लेटफार्म नम्बर सात पर खड़ी हुई थी। कि तभी दिल्ली की ओर से आती मालगाड़ी को रेलवें कर्मचारी द्वारा सिग्नल देने के चलते दिल्ली की ओर से आ रही माल गाड़ी स्टेशन पर खड़ी माल गाड़ी से जा टकराई जिससें गाड़ी गाड़ी के कई डिब्बें क्षतिग्रस्त हो गये। वही दुर्घटनाकारी गाड़ी का इन्जन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयें दोनो गाडि़यों के अचानक टकराने से एक तेज धमाका हुआ जिससें टेशन पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गये। सभी लोग अनहोनी की आशंका से घटना की जानकारी करने में जुट गये। वहीं दो गाडि़यों के आपस में टकराने की सूचना रेलवें प्रशासन में हड़कम्प मच गया। रेलवें के उच्च अधिकारी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच गये। रेलवें प्रशासन ने दोनो क्षतिग्रस्त गाडि़यों को ठीक करवाया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहलें से गाड़ी खड़ी होने के बावजूद दूसरी माल गाड़ी को सिंग्नल क्यों दे दिया गया। यदि यह दोनो टेªने माल गाड़ी की जगह सवारी गाड़ी होती तो घटना भयंकर होती। रेलवें प्रशासन घटना की जाॅच में जुटा हुआ हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti