कलैक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीएम राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रैपिड सर्वे कार्य का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों के बिरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। श्री कुमार आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में पिछडे़ वर्ग के व्यक्तियों और नागरिकों की संख्या अवधारण के लिए रैपिड सर्वे के सम्बन्ध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि रैपिड सर्वे से सम्बन्धित सभी प्रपत्र 11 जून तक विकास खण्ड स्तर पर हर हाल में उपल्बध करा दिये जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि 15 जून से 21 जून तक कि चलाये जाने वाले सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाये और सर्वे कार्य त्रुटि रहित होना चाहिए। बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने का तरीका बताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेयी तथा पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।





