रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रामू  पुत्र स्व. अमीचंद निवासी अजय नगर कालोनी यमुनापार आज सुबह करीब साढे दस बजे अपनी साइकिल से जा रहा था तभी सुखदेव पुर गांव के समीप तेजगति से आती रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti