रोहित की आत्महत्या को लेकर कैण्डल मार्च कल

मथुरा। हैदराबाद यूर्निवसिर्टी के दलित छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या के मामले को लेकर मथुरा में भी विरोध स्वर तेजी से उभरने लगे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा ने 23 जनवरी कल शाम पांच बजे जुबली पार्क से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कैण्डल मार्च निकालने का फैसला किया है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिर्जापुर के अम्बेडकर गांव में भारतीय बौद्ध महासभा अनुसूचित जाति, जनजाति, बेसिक शिक्षक, एसोसिएशन, अम्बेडकर समाज सुधार समिति महावन के पदाधिकारियों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कैण्डल मार्च 23 जनवरी को शाम पांच बजे जुबली पार्क से प्रारंभ होकर होलीगेट होते हुए डीगगेट स्थित डा. अम्बेडकर पार्क पर समाप्त होगा। जिसमें दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति और उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti