लगातार हार के बावजूद राहुल को बनाया जा सकता है कांग्रेस अध्यक्ष

लगातार हार के बावजूद राहुल को बनाया जा सकता है कांग्रेस अध्यक्षनई दिल्ली। राज्यों में मिल रही लगातार हार ने कांग्रेस में राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बावजूद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लेकर इशारा किया। एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या चुनाव नतीजों की पृष्ठभूमि में राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की योजनाओं को अभी टाल दिया जाएगा, सुरजेवाला ने कहा, आपका सुझाव शानदार है, हम इसे सीधे सीधे खारिज करते हैं। वहीं, राहुल के करीबी समझे जाने वाले एक दूसरे कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल को आप जितना सोचते हैं उससे जल्दी पदोन्नति दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिवालय में भी जल्द ही फेरबदल हो सकता है।  

 

साभार-khaskhabar.com 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य

  1. कर्नाटक में लीडरशिप की जंग से कांग्रेस की फजीहत




Mediabharti