मथुरा। बरसाना-नंदगांव में लठामार होली को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने कस्बें का निरीक्षण किया। तालाबों की दशा देखी तथा क्षेत्र में होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था व आवश्यक स्थानों पर व्यवस्था को लेकर आदेश दिए। वहीं वाहनों के आगमन एवं रोडवेज को बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।





