मथुरा। धर्म की नगरी मथुरा अब अधर्म की नगरी मथुरा बनती जा रही है। इसीलिये यहाँ हर दिन छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनायें हो रही है। पिछले कुछ दिनो से लगातार छेड़छाड़ का विरोध करने या छेड़छाड़ से तंग आकर कई लड़कियाँ खुद को जलाकर मारने पर उतारू हो गयी है। जो आज अपनी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। लेकिन इन छेड़छाड़ की घटनाओं से तंग नाबालिग लड़कियों द्वारा आग लगाकर आत्म हत्या करने के मामलो पर रोक कब लगेगी। छेड़छाड़ से तंग आकर खुद को जलाकर मारने के प्रयास का आज फिर एक मामला सामने आया है। मथुरा के थाना कोतवाली इलाके मे स्थित आर्य समाज रोड के पास गली गोपाल पूरा का जहाँ पर आज उस समय कोहराम मच गया जब यहाँ की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने गली के ही चार लडको द्वारा रोज रोज की छेड़छाड़ से परेशान किये जाये जाने से तंग आकर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद गम्भीर रुप से जली नाबालिग छात्रा को जिले के सरकारी अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। जहाँ गम्भीर रुप से जली लड़की का उपचार किया जा रहा है। वही मथुरा पुलिस ने छात्रा के परिजन की रिपोर्ट पर तुरंत मामला दर्ज करते हुय चार आरोपी मे से दो को गिरफ्तार भी कर लिया है और फरार दो बाकी आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे है।





