ललिता चैधरी 260 बोटो से जीती

 मतगणना का जाजया लेते जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा0 राकेश कुमार।

मथुरा। छाता कस्बे के गांधी इंटर कालेज में रविवार को प्रातः 7 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। जिले के आलाधिकारी पूरे दिन मतगणना पर अपनी पैनी नजर गाढे रहे। शांिन्तपूर्ण मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारियों से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिसमें छाता देहात ग्राम पंचायत से ललिता चैधरी पत्नी जसवंत सिंह 260 मतों से विजयी हुयी। इसके अलावा पिसावा से कालीचरन, आजनौंख से ओमवती, खैराल से दिगम्बर, गौहारी से अमीचंद, अजनौंठी से जसवंत, रनवारी से रामेश्वरी, चैडरस से सुमन, भदावल से प्रेमवती, रूपनगर से सूरजपाल, उन्दी से मालती, गुहेता सात विसा से किशनलाल, कराहरी से धर्मवीर, जलालपुर से राधारमन पाडेय, ऐंच से चरनसिंह, रान्हेरा से राजकुमारी, चंदौरी से ठाकुरलाल, धर्मसिंगा से सीताराम, बुरारी से जमुनादेवी, औवा से विजयसिंह, मझोई से लोकमन, खयरा से मीरादेवी, हुसैनी से सविता, महरौली से मानसिंह, चैकी से हरबीना, बसई शेरगढ से रेशम, बहटा से हंसराज, बरका से बीरों, जटवारी से सुरेश, धानौता से कमल, पीरपुर से सावित्री, करहला से गोपाल, धीमरी से मलखान सिंह आदि विजयी घोषित हुये है। मतगणना के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा0 राकेश कुमार एसडीएम रामअरज यादव व अन्य अधिकारियों से अपडेट लेते रहे। पूर्णतः शान्तिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti