मथुरा। कानून व्यवस्था में शिथिलता बरतना एक एसओ व चैकी प्रभारी को महंगा पड़ गया है। एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एसओ हाईवे को लाइन हाजिर तथा इसी थाने की पन्ना पोखर चैकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। फिलहाल रिक्त हई इन दोनेां स्थानों पर कोई नवीन तैनाती नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से हाईवे थाना प्रभारी बने सुबोध यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने चैकी इंचार्ज पन्ना पोखर को निलंबित कर दिया है। एसओ हाईवे के कार्यकाल में क्षेत्र में तमाम अपराधों के पनपने और शिकायतों का दौर चलता रहा है। तमाम लोग उनके कार्यकाल को लेकर उंगलियां उठाते रहे। उच्च रसूखों के चलते वे थाने पर जमे रहे लेकिन वर्तमान में एसएसपी के इस फैसले से महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता लापरवाह लोगों पर ऐसे ही कार्यवाही करते रहेंगे तो काफी सुधार लोगों के सामने आयेगा और लोग इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा भी कर रहे हैं। एसएसपी ने थाने के मुंशी हिरदेश कुमार को भी एक मुलजिम को छोड़ने के मामले में केजेएस स्थानान्तरित कर दिया है। बीती रात हुयी इस कार्यवाही से चर्चायें तेज हैं। बताया जाता है कि मोटरसाईकिल छीनने के एक मामले में यह कार्यवाही हुयी है।





