लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर होगी कड़ी कार्यवाही

कन्या भू्रण हत्या को प्रभावशाली ढंग से रोका जायेगा- नगर मजिस्टेªट

मथुरा। नगर मजिस्टेªट हेम सिंह की अध्यक्षता में पीसी पीएनडीटी समिति की बैठक गत दिवस उनके कलेक्टेªट स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। उन्होंने उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बीएस यादव तथा पीसी पीएनडीटी समिति के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह सहित सभी सदस्य एवं अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पीसी पीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत अवैध रूप से कार्य करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। उन्होंने यह भी कहा है कि अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर कड़ी निगरानी रखी जायें ताकि लिंग परीक्षण करने वालों को पकड़ा जा सके।

बैठक में उपस्थित समिति के सभी सदस्य एवं अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों की आकस्मिक रूप से सघन जाॅच की जायेगी और लिंग परीक्षण या अवैध कार्य तथा अन्य कोई भी कमी पाये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में जिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन में अल्ट्रासाउन्ड रजिस्टेªशन के नये रजिस्टेªेशन, शिव अल्ट्रासाउन्ड एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर भूतेश्वर के अल्ट्रासाउन्ड रजिस्टेªेशन के नवीनीकरण, शीला शर्मा मेमोरियल चेरिटेविल ट्रस्ट मसानी बाईपास लिंक रोड के अल्ट्रासाउन्ड रजिस्टेªशन के नवीनीकरण, डा0 ऊषा गोयल नगर पालिका के सामने थाना रोड कोसीकलाॅ के लिये अल्ट्रासाउन्ड मशीन (बाई बेक) खरीदने के सम्बन्ध में, के0डी0 मैडीकल काॅलेज हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर अकबरपुर छाता में चिकित्सक का नाम बदलने, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के सभी प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों सहित अन्य प्रकरणों पर समुचित प्राधिकारी तथा समिति के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव, पीसी पीएनडीटी समिति के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, इण्डियन मैडीकल एसोशियेसन के अध्यक्ष डा0 गुलशन कुमार, डा0 देवेन्द्र अग्रवाल, डा0 एके गुप्ता, डीजीसी बद्रीप्रसाद, महिला सामाख्या की पे्रमलता, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ सहित स्वास्थ्य विभाग से चै0 रामवीर सिंह, तथा कुलदीप आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti