मथुरा। फैक्ट्री में काम करने वाला एक युवक तीन दिन पहले लिफ्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये नयति हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार यादराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी जवार थाना इगलास का रहने वाला था। वह हाईवे पर स्थित प्रेम प्रेस में काम करता था। तीन दिन पूर्व कार्य के दौरान वह लिफ्ट के नीचे आकर उसमें दब गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिये नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हेा गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





