मथुरा । सादाबाद और राया से तगादा कर लौट रहे मुरसान के जूता व्यापारी के साथ हुयी लूट की वारदात के अगले दिन पुलिस का कोई सुराग नहीं लगा है पुलिस लूट की घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही है वहीं स्पेशल आपरेशन ग्रुप सहित थाना राया पुलिस लगी हुयी है।
गौरतलब रहे कि गत रविवार के दिन मुरसार के विजय नगर निवासी मनीष अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल अपने पडोसी अशोक कुमार के साथ अपनी शिप्ट डिजायनर कार संख्या यूपी 85 आर 0020 से सादाबाद और राया तागदा करने के लिए निकले थे कार को नबीपुर हाथरस निवासी ज्ञान सिंह चला रहा था। बताया गया कि हाथरस से पहले सादाबाद और फिर राया के बाद वह मुरसान अपनी दुकान पर जा रहे थे तभी करीब साढेघ् तीन बजे हाथरस रोड पर कोयल के समीप एक बाइक सवार बदमाशों ने तंमचा के बल पर एक लाख अस्सी हजार रूपयें लूट लिए थे। घटना के बाद थाना राया प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश में वाहन चेकिंग भी करायी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी रात के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार थाना राया पहुंचे और घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की है। पुलिस को अगले दिन तक घटना को कोई सुराग नहीं मिला है थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के प्रयास चल रहे है लोगों से बातचीत की जा रही है। घटना शीध्र खुलने की उम्मीद है।





