लूट में असफल चार बदमाश पुलिस ने किये गिरफ्तार

लूट में असफल चार बदमाश पुलिस ने किये गिरफ्तारमथुरा। बीतीरात अड़ींग नहर के पास गोवर्धन के व्यापारी से लूट का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पकडे गये बदमाशों में एक व्यापारी का सगा भान्जा है जिसने घटना की रणनीति तैयार की थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि वीतीरात 11 बजे दिल्ली से धन एकत्रित कर बापस गोवर्धन लौटते व्यापारी पूरन चन्द अग्रवाल की बेगनार गाडी को अडींग नहर के पास पत्थर मार कर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था लेकिन पत्थर लगने के वाद भी गाडी रूकी नहीं जिससे बदमाश लूट में असफल रहे। गोवर्धन थाना प्रभारी अरविन्द कुमार उपनिरीक्षक अखिलेष कुमार ने मय पुलिस टीम के इस मामले में घनष्याम सैनी पुत्र राधे सैनी, सत्येन्द्र उर्फ सत्तो पुत्र वीरबल, पुष्पेन्द्र पुत्र निनुआ राम जाटव और गोरव पुत्र बल्लों बनिया निवासी गण गांव सकरवा गोवर्धन को गिरफ्तार कर 2100 ग्राम नशीला पाउडर, 3 तमंचे 315 वोर 6 कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस और एक डिसकबर मोटर साईकिल बरामद की है। मौके से हिस्ट्री सीटर बदमाश गोपी ठाकुर पुत्र रूपन ठाकुर निवासी डीग अडडा गोवर्धन मौके से भागने में सफल रहा। एसपी देहात ने पत्रकारों को बताया कि पकडे गये बदमाशों ने तीन मई 2016 को मगोर्रा क्षेत्र के ग्राम मलहू व भुन्डान के बीच मोटर साईकिल सवार लोगों से लूट का इकवाल किया है। पकडे गये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा घटना में मोटर साइकिल के अलावा फारचुयुनर गाडी का भी प्रयोग किया जाता है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti