मथुरा। जनपद में शासन द्वारा एक और स्टेडियम का निर्माण देहात क्षेत्र में होने की घोषणा की गयी है लेकिन यह कार्य मथुरा में लेखपाल की कमी के चलते अटका पड़ा है। युवा खेल कल्याण अधिकारी इस मामले में कई बार तहसीलदार के निर्देशन में जमीन उपलब कराने का आग्रह कर चुके हैं लेकिन जनपद में छह एकड़ जमीन पर देहात क्षेत्र में बनने वाले इस स्टेडियम को लेखपाल जमीन उपलब्ध नहीं करा सके हैं। पिछले दिनों भी इस मामले में शासन ने मुख्य विकास अधिकारी मथुरा से प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की है जिसके चलते सीडीओ द्वारा तहसील वाइज जनपद के फरह, बल्देव, छाता क्षेत्र में छह एकड़ जमीन खंगालने को लेखपाल द्वारा रिपोर्ट भेजने को कहा है। इस स्टेडियम निर्माण में फरह क्षेत्र में प्राथमिकता दी जानी है। हालांकि जनपद में तीन स्टैडियम पहले से ही निर्मित कराये जा चुके हैं।





