लोक अदालत के प्रचार को तहसील दिवस पर जादूगर ने दिखाये करतब

तहसील दिवस पर ब्लाॅक मुख्यालय पर लोक अदालत का प्रचार करता एक जादूगर 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं अधिक से अधिक वादकारियों को जोड़कर पूर्व की भाॅति अच्छी संख्या में वादों को निस्तारित कराने हेतु वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मथुरा सदर ब्लाॅक के प्रागंण में आयोजित हुए तहसील दिवस के अवसर पर ग्रामीण अॅचलों से आये हुए आमजनों की जानकारी हेंतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (जादू) के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की विस्तृत जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दल नेता एस0 मयंकर द्वारा दी गयी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया है कि मा0 उच्चत्तम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है मथुरा जनपद में भी 06 दिसम्बर को यह राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसलिये सभी ग्रामीण जनों से जिलाधिकारी तथा जनपद न्यायाधीश की यह अपील है कि वे अपने गाॅव में लौटकर अपने जानकारों तथा वादकारियों को इस बात की जानकारी दें कि वे उक्त दिनांक को जनपद न्यायालय में जाकर अपने वादों का निस्तारण करायें ताकि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों। जिला सूचना कार्यालय की प्रवक्ता रीता शर्मा ने अवगत कराया है कि उक्त दिनांक को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज 02 दिसम्बर को तहसील दिवस में, 03 दिसम्बर को जनपद न्यायालय के प्रागंण में तथा 04 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट प्रागंण में प्रचार प्रसार के यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे ताकि ऐसी जगहों पर ग्रामीण अॅचलों से आने वाले वादकारियों को लोक अदालत के सम्बन्ध में समय से जाकारी हो सके और वे सम्बन्धित न्यायालय में जाकर अपने वाद का निस्तारण करा सके। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login