लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने किया गोवर्धन थाने का निरीक्षण

    

प्रमुख सचिव ने की गोवर्धन थाना प्रभारी की तारीफ

थाना प्रभारी गोवर्धन के कार्यालय में प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया का सम्मान करते युवा समाजसेवी पूरन कौशिक

प्रमुख सचिव को थाना गोवर्धन में गार्ड आॅफ आॅनर देते पुलिसकर्मी

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग एवं आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने आज गुरूवार सुबह जिले के आला अधिकारियों के साथ गोवर्धन थाने सहित सप्तकोसीय कच्ची परिक्रमा मार्ग व गोवर्धन में बनने बाले रिंग रोड का निरीक्षण किया। गिरिराज महाराज की पावन तलहटी में आने वाले करोडों श्रद्धालु भक्तों की सुविधार्थ सडक निर्माण व श्रद्धालुओं को होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के किये उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने रिंग रोड निर्माण को करोडों रूपये का पैकेज दिया है। जिसमें गिरिराज जी कच्ची परिक्रमा मार्ग का सौन्दर्यीकरण व गोवर्धन ड्रेन, गोवर्धन ड्राई ऐरिया को लेकर 12-12 किलो मीटर छटीकरा मार्ग से गाॅठोली गिरिराज बाग से आन्योर पूॅछरी होते हुए गाॅठौली से मिलेगा दोनों मार्गो की लम्बाई 24 किलों मीटर व चोडाई सात मीटर होगी। प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने बताया कि रिंगरोड बनाने के लिये शासन से 142 करोड रूपये की धन राशि स्वीकृत हो चुकी है। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। रिंग रोड निर्माण कार्य के लिये ज्यादातर सिचाई विभाग की जमीन प्रयोग में आ रही और कही जरूरत पडी तो किसानों से जमीन उचित मुआवजा पर अधिग्रहण की जायेगी। प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने गाॅव पाडल में बन रहे माॅडल स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया एवं बिल्डिंग निर्माण कार्य में बरती जारही अनियमितताओं को देख प्रमुख सचिव ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यबाही करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। तदुपरान्त सचिव का काफिला गोवर्धन थाने पहुॅचा जहाॅ गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने श्री अटोरिया का दुपटटा पहनाकर गिरिराज प्रभु की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद सचिव ने थाने सहित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में रजिस्टर चैक किये है। जहाॅ प्रमुख सचिव ने थाना प्रभारी राजा सिंह की तारीफ की। प्रमुख सचिव के काफिले में एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, एसपी सिटी मनोज सौनकर, सीओं चक्रपाणी त्रिपाठी, एसडीएम सदर राजेश कुमार, बिजली विभाग से एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम शर्मा एडवोकेट, भाजपा नेता सियाराम शर्मा मौजुद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti