मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग 17 मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना दिनांक 29 मार्च 2014 को जारी होगी। नाम निर्देशन प्राप्त करने की समस्त कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट मथुरा के न्यायालय कक्ष में की जायेगी। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफिसर एवं जिलाधिकारी मथुरा द्वारा प्राप्त किये जायेगे। रिटर्निंग आफिसर की अनुपस्थिति में नाम निर्देशन पत्र 17 मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 83 गोवर्धन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं डिप्टी कलेक्टर अंजनी कुमार सिंह व्दारा प्राप्त किये जायेगे।





