लोहवन के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को डेªस वितरण

लोहवन के सरकारी स्कूल में ड्रेस वितरण करते प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक

मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा 1 से 8 तक के बच्चों को निःशुल्क स्कूली गणवेश प्रदान करने की योजना चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में राया ब्लाक के ग्राम लोहवन में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक के नेतृत्व में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम लता अग्रवाल ने 1 से पाॅच तक के बच्चों को यूनिफार्म का विरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने कहा कि यूनिफार्म के वितरण से बच्चों को स्कूल आने में उत्साह पैदा होगा और वह भी प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की तरह विद्यालय आने में गर्व करेगे। यूनिफार्म पाकर विद्यालय के छात्र छात्राए बेहद खुश नजर आये। बच्चों का कहना था कि आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें विद्यालय यूनिफार्म मिलनें में अभिभावकों को समस्याए आती थी तथा उन्हें समय से यूनिफार्म नहीं मिल पाती थी आज के बाद हम सब यूनिफार्म में स्कूल आयेगे। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका पुनम मुदगल, अध्यापक कन्हैयालाल के अलावा प्रबन्ध समिति की सदस्य मीना देपी, गायत्री देवी, ऊषा, सत्य प्रकाश विशेश रूप से उपस्थित थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यपक प्रवीण कुमार, शोभा शर्मा, नीतू, मन्जला, चेतना रावत, दीपक गुप्ता एवं जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी शर्मा, लता, सुनीता गुपता, ऊषा, लाड़ली शर्मा ने छात्र छात्राओं को यूनिफार्म वितरण की।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login