मथुरा। न्याय पंचायत लोहवन के प्राथमिक उच्च प्राथमिक व प्राईवेट विद्यालयों द्वारा गाॅव में स्कूल चलों अभियान के तहत बच्चों की रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व प्रथमिक विद्यालय द्वितीय, तथा पूर्व माध्यामिक विद्यालय लोहवन के साथ साथ क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। रैली में बच्चें स्लोगन लिखी पटिंकाएं लेकर जनजागरण करते हुए चल रहें थे। सर्वशिक्षा अभियान के न्याय पंचायत प्रभारी विपिन विहारी द्वारा नेतृत्व करते हुए क्षेत्र वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, व प्रतिदिन विद्यालय भेजनें की अपील की। रैली में पूर्व माथ्यमिक के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी सारस्वत, प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम अग्रवाल, पूनम मद्गल, शोभा शर्मा, कन्हैयालाल रावत, लाडली शर्मा, चेतना रावत, रमेश चन्द्र, नीतू सिंह, रेनूवाला गुप्ता, वरखा, मेघा, विनेश, आदि ने कहा कि शिक्षित होकर ही देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं।





